गणतंत्र दिवस परेड में शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश की झांकी में 17 वर्ग किलोमीटर के जैव विविधता वाले क्षेत्र ‘सिंगचुंग बुगुन विलेज कम्युनिटी रिजर्व’ की झलक दिखाई गई। इस जैव विविधता वाले क्षेत्र को 2017 में बनाया गया था।
यह गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए है। यहां लुप्त होने के खतरे का सामना कर रहे बुगुन लियोशिक्ला (लियोशिक्लाबुगुनोरम) पक्षी का संरक्षण किया जाता है। पक्षी का यह नाम एक जनजाति पर रखा गया है।
‘सिंगचुंग बुगुन विलेज कम्युनिटी रिजर्व’ में अन्य लुप्तप्राय: प्रजातियां जैसे रेड पांडा (ऐलुरुस्फुल्गेन्स) तथा जीवों एवं वनस्पतियों की दूसरी प्रजातियां भी हैं। झांकी में बुगुन लोक नृत्य दिखाया गया। इसके पिछले हिस्से में साहसिक खेलों को दर्शाया गया।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News