गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड को तमाचा मार दिया…
बाॅयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा – मैंने क्या गलती की…?
गर्लफ्रेंड बोली – तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पति (मरते समय अपनी पत्नी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
पत्नी (रोते हुए)- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं. मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दी थी।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया है…!
पत्नी की बात सुनकर पति उसी सेकंड भगवान को प्यारा हो गया।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
गोलू और मोलू बात कर रहे थे…
गोलू बोला – मेरा बॉस सबको परेशान करता था,
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से दो चॉकलेट रख दीं और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- ‘जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना’
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
एक शराबी ने अपने ही घर से बकरा चोरी करके दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था।
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया?
बीवी (गुस्से में) – बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News