मूंगफली सबसे सस्ते और सेहतमंद नट्स में से एक है। जो लोग बादाम नहीं खाते, उन्हें रोजाना मूंगफली जरूर शामिल करनी चाहिए। छोटे-छोटे मूंगफली के दाने कई महंगे ड्राई फ्रूट्स को टक्कर देते हैं। अक्सर लोग सर्दियों में ही मूंगफली खाते हैं, लेकिन यह फायदेमंद नट पूरे साल खा सकते हैं। मूंगफली हेल्दी स्नैक्स है, जिसे आप सुबह-शाम कभी भी खा सकते हैं। मूंगफली को भूनकर, उबालकर या रातभर पानी में भिगोकर भी खाया जा सकता है। यह कई व्यंजनों में भी इस्तेमाल होती है। मूंगफली प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन ई और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
आइए जानें रोजाना 1 मुट्ठी मूंगफली खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं:
रोजाना मूंगफली खाने के फायदे
1. डिप्रेशन को करे कम
मूंगफली में ऐसे तत्व होते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को घटाने में मदद करते हैं। इसमें ट्रिप्टोफैन होता है जो सेरोटोनिन स्तर बढ़ाकर मूड को बेहतर बनाता है।
2. दिल की सेहत में सुधार
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है।
3. आंखों की रोशनी बढ़ाए
मूंगफली में जिंक होता है, जो विटामिन ए के उत्पादन में मदद करता है और नजर कमजोर होने से बचाता है।
4. हड्डियां होंगी मजबूत
मूंगफली में मैंग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।
5. वजन नियंत्रण में मदद
मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मसल्स को मजबूत करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: