छींक तो नॉर्मली सभी लोगों को आती है। अगर छींक एक या दो बार आती है तो ये सामान्य है, लेकिन अगर छींक बार-बार आने लगे, या लगातार छींक आने लगे तो यह परेशानी बन जाती है। बार-बार छींक आने से व्यक्ति परेशान एवं चिड़चिड़ा हो जाता है। छींक के कारण कई लोगों को सिर में दर्द भी होता है।कई बार छींक आना कई बीमारियों के लक्षण भी हो सकते हैं.तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।
छींक आने के कारण:-
धूल, धुँआ एवं तेज गन्ध के सम्पर्क में आने से नाक के भीतर की म्यूकस झिल्ली उत्तेजित हो जाती है, इससे छींक आती है।
प्रदूषण युक्त वातावरण में रहने से।
सर्दी या जुकाम होने पर छींक आती है, क्योंकि सर्दी-जुकाम होने पर नाक के अन्दर की म्यूकस झिल्ली में सूजन आ जाती है।
एलर्जी से ग्रस्त रोगियों में पराग कणों के सम्पर्क में आने की वजह से।
किसी दवा के रिएक्शन के कारण छींक की समस्या हो सकती है।
छींक की समस्या के लिए घरेलू उपचार:-
अदरक:-
एक चम्मच अदरक का रस लें। इसमें आधा चम्मच गुड़ मिलाकर दिन में दो बार खाएँ। यह छींक की समस्या से राहत दिलाता है।
हींग :-
लगातार छींक आने पर थोड़ी-सी हींग लें। इसकी गंध को सूंघे। यह उपाय आपको बार-बार छींक आने की समस्या से राहत पहुंचाता है।
पुदीना:-
उबलते हुए पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डाल दें। इसका भाप लें। यह उपाय छींक की समस्या में बहुत फायदा पहुंचाता है।
दालचीनी :-
एक गिलास गरम पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएँ। यह छींक से आराम दिलाता है।
अजवाइन :-
एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें। गुनगुना होने पर छान लें। इसमें शहद मिलाकर पिएँ।
10 ग्राम अजवाइन और 40 ग्राम पुराने गुड़ को 450 मि.ली. पानी में उबालें। जब आधा पानी रह जाए, तो पानी को ठण्डा होने पर पी लें। इसके बाद हवारहित स्थान पर आराम करें।
हल्दी:-
हल्दी में एलर्जी से राहत दिलाने की क्षमता होती है। भोजन में हल्दी का प्रयोग अवश्य करें। इसके साथ ही दूध में हल्दी डालकर पिएँ। छींक के इलाज हल्दी बहुत फायदेमंद तरीके से काम करते हैं।
मुलेठी :-
मुलेठी के चूर्ण को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। इसका भाप लें। मुलेठी का प्रयोग छींक की परेशानी में लाभदायक साबित होती है।
नींबू :-
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाकर पिएँ। यह उपाय लगातार छींक आने की समस्या में लाभ पहुंचाता है।
सौंफ :-
छींक रोकने के उपाय में से सौंफ चाय फायदेमंद साबित हो सकता है।
एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबालें, और गरम-गरम ही पिएँ।
मेथी :-
दो चम्मच मेथी के बीज को पीसकर पानी में उबालें। गुनगुना होने पर इसे पी लें। दिन में दो बार इसका सेवन करने से आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News