जयपुर (एजेंसी/वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के संचालन हेतु नवगठित पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग सोसायटी में 32 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
प्रस्ताव के अनुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संयुक्त निदेशक (वित्त एवं प्रशासन), संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण एवं समन्वय), उपनिदेशक/सहायक निदेशक (वित्त), उपनिदेशक (प्रशिक्षण), उपनिदेशक/सहायक निदेशक (लाॅजिस्टिक), उपनिदेशक/सहायक निदेशक (तकनीक एवं वितरण), उपनिदेशक/सहायक निदेशक (समन्वय), निजी सहायक (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), वरिष्ठ सहायक का एक-एक पद, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय, कनिष्ठ लेखाकार के दो-दो पद, कनिष्ठ सहायक के पांच पद, सूचना सहायक के छह पद तथा सहायक कर्मचारी के सात पदों सहित कुल 32 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।
श्री गहलोत के इस निर्णय से सोसायटी का सुचारू संचालन हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि उक्त सभी पदों को प्रतिनियुक्ति, सेवानिवृत्त कार्मिकों अथवा संविदा के माध्यम से भरा जाएगा।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री को आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाले युवक को एटीएस ने किया बदायूं से गिरफ्तार
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News