मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम ‘उमंग’ में फिल्मी सितारों का जमावड़ा रहा। इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, करण जौहर, बॉबी देओल, रणबीर कपूर जैसे कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों की उपस्थिति देखी गई। ‘उमंग’ मुंबई पुलिस कल्याण कोष की एक पहल है, जो हर साल आयोजित की जाती है।
समारोह में शाहरुख खान पूरे स्वैग के साथ प्रवेश करते हुए नजर आए, उन्होंने काले रंग का फॉर्मल सूट पहना हुआ था और उसके साथ सफेद शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने बालों को छोटी पोनीटेल में बांधा था और ब्लैक सनग्लासेस के साथ लुक को पूरा किया।
बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान ने काला सूट और नेवी ब्लू शर्ट पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ‘टाइगर’ स्टार को गायिका उषा उथुप को गले लगाते हुए दिखाया गया है।
सफेद और लाल रंग के फ्लोरल पैंट सूट सेट में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप लुक चुना, अपने बालों को खुला छोड़ा और मैचिंग हील्स के साथ लुक को पूरा किया।
फिल्म निर्माता करण जौहर ने काले रंग का सूट पहना था, जबकि अनुभवी अभिनेता जितेंद्र नेवी ब्लू फॉर्मल सूट में नजर आए।
जैकी श्रॉफ हाथों में एक छोटा सा पौधा लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जबकि अभिनेत्री नेहा धूपिया को बैंगनी रंग की साड़ी पहने हुए जैकी के साथ पोज देते देखा गया।
कियारा आडवाणी सुनहरे बॉर्डर वाली काली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसे उन्होंने मैचिंग हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया। वहीं, उनके पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धारीदार टी शर्ट के साथ काले रंग का कैजुअल कोट और पैंट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया।
हाल ही में एक्शन थ्रिलर ‘एनिमल’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली रणबीर कपूर और बॉबी देओल की जोड़ी के बारे में शहर में चर्चा हो रही है, उन्हें इस कार्यक्रम में गर्मजोशी से गले मिलते और हंसते हुए देखा गया।
कार्तिक आर्यन अपने ‘चंदू चैंपियन’ लुक में पहुंचे, जबकि विजय वर्मा नीले धारीदार कोट और पैंट में बेहद आकर्षक लग रहे थे।
भव्य कार्यक्रम में शामिल होने वाली अन्य हस्तियां में जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, कृति सेनन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तमन्ना भाटिया, जेनेलिया और रितेश देशमुख, कैलाश खेर, फराह खान, तब्बू, बाबिल खान, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, जीनत अमान, कैलाश खेर, बादशाह समेत कई सितारों को देखा गया।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News