सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू- कश्मीर में मारोग सुरंग के साथ दो लेन के सेतु निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने पर खुशी जताई है। श्री गडकरी ने रविवार को कहा कि 395 मीटर दो-लेन के मारोग सुरंग के साथ 250 मीटर सेतु 2-लेन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस निर्माण पर 82 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के रामबन से बनिहाल खंड के साथ स्थित है। बड़ी परियोजना के हिस्से के रूप में यह 645 मीटर का खंड, न केवल यात्रा की दूरी को 200 मीटर तक कम कर देगा और खड़ी ढलानों को भी कम करेगा साथ ही प्रसिद्ध सीता राम पासी स्लाइड क्षेत्र के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा भी प्रदान करेगा। इससे चुनौतीपूर्ण मार्गों क्षेत्र की ढलानों से वाहन नहीं गुजरेंगे और सुचारू रूप से गंतव्य को जाएंगे।
गडकरी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत जम्मू-कश्मीर में अद्वितीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दृढ़ता से बरकरार रखा है। यह विकास न केवल क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में योगदान देता है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में इसके आकर्षण को भी बढ़ाता है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News