शशांक से लेकर चहल तक – RCB के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर मुकाबला 29 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। जहां एक तरफ RCB दो बार पहले क्वालिफायर में जीत दर्ज कर चुकी है, वहीं इस बार पंजाब की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। पंजाब का टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक सभी बल्लेबाज लय में हैं, और कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अकेले दम पर RCB का फाइनल का सपना तोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच खतरनाक खिलाड़ियों के बारे में—

1. प्रियांश आर्या – पॉवरप्ले का तूफान
प्रियांश आर्या ने सीजन में अब तक दमदार बल्लेबाजी की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 45 गेंदों पर 62 रन ठोककर उन्होंने फॉर्म का शानदार प्रदर्शन किया। 14 मैचों में 424 रन और एक शतक के साथ वह RCB के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। खासकर पॉवरप्ले में अगर आर्या चले, तो बेंगलुरु के लिए मैच निकालना मुश्किल हो सकता है।

2. प्रभसिमरन सिंह – स्ट्राइक रेट से तबाही
प्रियांश के सलामी जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह इस सीजन 165 के स्ट्राइक रेट से 499 रन बना चुके हैं, जिनमें चार हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं। उनकी तेज शुरुआत किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को हिला सकती है। अगर RCB ने शुरुआती विकेट जल्दी नहीं निकाले, तो प्रभसिमरन अकेले गेम का रुख बदल सकते हैं।

3. श्रेयस अय्यर – बड़े मैचों के भरोसेमंद खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर को बड़े मुकाबलों का अनुभवी खिलाड़ी माना जाता है। 14 मैचों में 514 रन और 171 के स्ट्राइक रेट के साथ वह टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। RCB को अगर क्वालिफायर जीतना है, तो उन्हें अय्यर को जल्दी आउट करना ही होगा।

4. शशांक सिंह – फिनिशर जो अकेले गेम पलट सकता है
शशांक सिंह इस सीजन पंजाब की सबसे बड़ी खोज साबित हुए हैं। जब टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया, तो शशांक ने पारी को संभालते हुए फिनिशिंग टच दिया। वह डेथ ओवर्स में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का माद्दा रखते हैं। एक बार सेट हो गए, तो मुकाबला RCB के हाथ से फिसल सकता है।

5. युजवेंद्र चहल – पुरानी टीम के खिलाफ बदला?
RCB के पूर्व खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अब पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हैं और इस सीजन में उनकी गेंदबाजी शानदार रही है। 12 मैचों में 14 विकेट और एक हैट्रिक के साथ वह फॉर्म में हैं। चहल RCB के बल्लेबाजों की कमजोरी जानते हैं, जो उन्हें और खतरनाक बनाता है।

यह भी पढ़ें:

मिलावटी पनीर से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, खरीदने से पहले ज़रूर करें ये जांच