मांसपेशियों की अकड़न से लेकर नींद तक, जानें मैग्नीशियम कमी के लक्षण

हमारे शरीर के लिए मैग्नीशियम एक बेहद महत्वपूर्ण खनिज है, जो हड्डियों को मजबूत रखने, मांसपेशियों के सही कामकाज और दिल की धड़कन को नियमित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही यह शरीर के ऊर्जा उत्पादन, रक्तचाप नियंत्रण और नर्वस सिस्टम के स्वस्थ कार्य के लिए भी जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है?

डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मानें तो आज की व्यस्त और अनियमित जीवनशैली के चलते बहुत से लोगों में मैग्नीशियम की कमी देखी जा रही है। इसे हल्के में लेना भविष्य में कई जटिलताओं का कारण बन सकता है। इसलिए शरीर में मैग्नीशियम की कमी के शुरुआती संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है।

आइए जानते हैं वह 5 प्रमुख लक्षण जो बताते हैं कि आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो रही है।

1. मांसपेशियों में अकड़न और ऐंठन

अगर आपको अक्सर मांसपेशियों में अनियंत्रित ऐंठन या अकड़न महसूस होती है, खासकर पैरों में, तो यह मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है। यह खनिज मांसपेशियों की कार्यक्षमता को संतुलित करता है, और इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द, झटके या कड़कापन हो सकता है।

2. थकान और कमजोरी महसूस होना

लगातार थकान और शरीर में कमजोरी महसूस करना भी मैग्नीशियम की कमी के लक्षण हैं। क्योंकि यह खनिज शरीर में ऊर्जा उत्पादन में सहायक होता है, जब इसकी कमी होती है तो शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने में दिक्कत होती है, जिससे लगातार थकान बनी रहती है।

3. दिल की धड़कन अनियमित होना

दिल की अनियमित धड़कन या ऐरिथमिया जैसी समस्या भी मैग्नीशियम की कमी का संकेत है। यह खनिज दिल की मांसपेशियों को नियंत्रित करता है, इसलिए इसकी कमी से हार्टबीट में गड़बड़ी आ सकती है, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकती है।

4. नींद न आना और तनाव

मैग्नीशियम हमारे नर्वस सिस्टम को शांत करता है और बेहतर नींद में मदद करता है। इसकी कमी से बेचैनी, तनाव और अनिद्रा जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर आप बार-बार तनावग्रस्त महसूस करते हैं या नींद पूरी नहीं हो पा रही है, तो मैग्नीशियम की कमी एक संभावित वजह हो सकती है।

5. हड्डियों में कमजोरी और दर्द

मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञ बताते हैं कि मैग्नीशियम की कमी को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीज, साबुत अनाज, और दालों को शामिल करना चाहिए। साथ ही, यदि लक्षण गंभीर हों तो डॉक्टर से परामर्श लेना अनिवार्य है। कभी-कभी सप्लीमेंट की भी आवश्यकता हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

हर दिन जिम जाने की जरूरत नहीं, अब वीकेंड फिटनेस भी बनी असरदार