साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। फिल्म “पुष्पा” की सफलता के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में भारी इजाफा हुआ है। हाल ही में, अल्लू अर्जुन मुंबई के वेव समिट 2025 में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कई अहम बातें साझा की।
पुष्पा 2 के बाद से उनके फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस इवेंट के दौरान, अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म और उसकी स्क्रिप्ट के बारे में भी चर्चा की। वह फेमस फिल्म मेकर एटली के साथ मिलकर एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने यह भी कहा कि फिल्मों को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का एकमात्र तरीका है लोकल कहानियों को दर्शाना।
उन्होंने कहा, “हम सभी वो कहानियां हैं, जो लोगों को सुनाई जाती हैं। जितना अच्छा हम अपनी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाएंगे, उतना ही बड़ा हमारा इंपैक्ट होगा।” इस पर टीवी9 के सीईओ और एमडी बरुण दास ने भी अपनी सहमति जताई।
अल्लू अर्जुन ने यह भी बताया कि वह हर तरह की फिल्मों से कुछ न कुछ सीखते हैं। चाहे वो इंटरनेशनल फिल्म हो या रीजनल, हर कहानी का उनका परफॉर्मेंस पर असर होता है। अब, अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म को लेकर खबरें हैं कि वह जल्द ही एक सुपरहीरो अवतार में नजर आ सकते हैं। फिलहाल, इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल “AA22xA6” रखा गया है, जो कि साल 2026 में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
चंद्रकांत पंडित की सख्ती से नाराज़ खिलाड़ी, गंभीर को कर रहे याद