सर्दियों में हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर गुड़ खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गुड़ और सौंफ को एक साथ खाने के फायदे सुने हैं? अगर आप रोज़ाना रात के खाने के बाद गुड़ और सौंफ का सेवन करते हैं, तो यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बना सकता है।
1. पाचन तंत्र के लिए वरदान
सर्दियों में कब्ज, गैस और पेट की सफाई की समस्या आम होती है। ऐसे में रात के खाने के बाद गुड़ और सौंफ खाना गट हेल्थ सुधारने में मदद करता है। ये कॉम्बिनेशन पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और गैस, एसिडिटी से राहत दिलाता है।
2. बॉडी डिटॉक्स और बैड ब्रेथ से राहत
गुड़ और सौंफ शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करते हैं। साथ ही अगर आपको मुंह से बदबू आने की शिकायत है, तो यह उपाय बेहद असरदार हो सकता है। रोजाना इसका सेवन सांसों की दुर्गंध दूर करने में सहायक होता है।
3. फेफड़ों को बनाए मज़बूत
गुड़ और सौंफ सांस की समस्याओं से राहत देने में भी मददगार हैं। इसमें मौजूद तत्व फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं और श्वसन प्रणाली को साफ रखने में सहायता करते हैं। खांसी, जुकाम या सांस की दिक्कत हो तो यह घरेलू नुस्खा बेहद कारगर है।
कैसे करें सेवन?
रात के खाने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ लें और उसमें 1 चम्मच सौंफ मिलाकर खाएं। चाहें तो सौंफ को हल्का भूनकर भी खा सकते हैं। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News