बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। एक ओर जहां मौसम में तेजी से गिरता तापमान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, वहीं दूसरी ओर वायरल संक्रमण की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर-घर में डॉक्टर के पास भागने की बजाय आयुर्वेद में बताई गई देसी जड़ी-बूटियों और पौधों का सहारा लिया जाए, तो ये आम मौसमी बीमारियां जड़ से भाग सकती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय रसोई और बगीचों में पाए जाने वाले कई पौधे सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार से राहत देने में बेहद कारगर साबित होते हैं। ये पौधे न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि बिना किसी दुष्प्रभाव के शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। आइए जानें ऐसे 4 देसी पौधों के बारे में जो सर्दी-जुकाम और बुखार में रामबाण साबित हो सकते हैं।
1. तुलसी (Holy Basil)
तुलसी को आयुर्वेद में ‘सर्व रोग निवारिणी’ कहा गया है। यह पौधा एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। तुलसी की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से गले की खराश, बंद नाक और हल्के बुखार में राहत मिलती है। साथ ही, यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है।
2. अदरक (Ginger)
अदरक में मौजूद जिंजरोल तत्व शरीर को गर्मी प्रदान करता है और सर्दी के दौरान होने वाली सुस्ती और कमजोरी को दूर करता है। अदरक की चाय या काढ़ा गले की सूजन, खांसी और बलगम में फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और रोगाणुनाशक गुण भी मौजूद होते हैं।
3. गिलोय (Giloy)
गिलोय को ‘अमृता’ भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है अमरता देने वाली जड़ी-बूटी। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और वायरल बुखार के खिलाफ प्रभावी ढाल बनता है। गिलोय का रस या काढ़ा पीने से बार-बार होने वाले बुखार और सर्दी में काफी राहत मिलती है।
4. काली मिर्च (Black Pepper)
काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बंद नाक और खांसी में राहत पहुंचाते हैं। एक चुटकी काली मिर्च शहद के साथ लेने पर यह गले को साफ करती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है। कई आयुर्वेदिक काढ़ों में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
घरेलू उपायों से कैसे मिलेगी राहत?
तुलसी, अदरक, काली मिर्च और गिलोय से बना काढ़ा रोज सुबह-शाम लें।
गरम पानी में तुलसी के पत्ते डालकर स्टीम लें।
अदरक-शहद का सेवन दिन में दो बार करें।
नींद और आराम का पूरा ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें:
हर दिन जिम जाने की जरूरत नहीं, अब वीकेंड फिटनेस भी बनी असरदार
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News