एक छाताधारी सैनिक से उनके अफसर ने पूछा, ‘तुमने कितनी बार हवाई
जहाज से छलांग लगाई है।‘
‘केवल एक बार।‘ सैनिक ने उत्तर दिया।
‘लेकिन तुम्हारे सर्विस रिकार्ड में तो पन्द्रह बार लिखा हुआ है।‘
‘शेष चौदह बार तो मुझे धकेला गया था।‘ सैनिक ने कहा।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
जज (अभियुक्त से)- तुम्हारी पहली पत्नी की मौत कार दुर्घटना से हुई थी,
जबकि दूसरी पत्नी जहर खाकर मर गई। ऐसा क्यों हुआ?
अभियुक्त (जज से)- दूसरी पत्नी कार चलाना नहीं जानती थी।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
रोहन होटल के बैरे से- अरेे इस गिलास में पत्ता गिरा है।
बैरा (रोहन से) – इसमें कोई ताज्जुब की बात नहीं है साहब, इस शहर में
हमारे होटल की कई शाखाएं है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक शराबी बार में बैठा जोर-जोर से रो रहा था। पास बैठे रमेश को उस
पर दया आयी। पास आकर उसने सहानुभूति जतायी और शराबी से पूछा-
‘आप क्यों रो रहे है?‘
शराबी बोला ‘कल मुझसे एक बहुत बड़ी गलती हो गयी, मैंने अपनी पत्नी
को शराब की एक बोतल की एवज में बेच डाला।‘
रमेश – ‘तो तुम अब अनुभव कर रहे हो कि पत्नी को तुम्हारे पास होना
चाहिए?‘
शराबी – ‘हां, मैं उसकी कमी महसूस कर रहा हूं।‘
रमेश – उसे बेचने के बाद तुम्हें पता लगा होगा कि तुम उससे कितना
प्यार करते हो?‘
शराबी – ‘नहीं, नहीं, दरअसल अब मुझे फिर शराब की जरूरत महसूस हो
रही है।‘😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News