चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े…
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े…
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है…!😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
दो औरतें बातें करते जा रही थीं…
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं…!😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो,
आपका मंगल कमजोर हो और भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो।😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा…😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News