भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक पूर्व कांग्रेस विधायक ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। देवरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे बृज बिहारी पटेरिया आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में यहां भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। पटेरिया कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से माने जाते हैं। वे 1998 में कांग्रेस से चुनाव जीते थे।
पटेरिया के भाजपा के शामिल होने पर मंत्री श्री सिंह ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा कि देवरी (सागर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री पटेरिया आज भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व व नीतियों से प्रेरित हो श्री पटेरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मेघालय में क्रिसमस की तैयारियों जुटे लोग
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News