मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। प्रदेश में 17 नवंबर को सिधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना होना है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले जारी प्रचार पसार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। प्रचार थमने से पहले आज मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेता कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे।
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलाथ ने कटनी में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान कमलनाथ ने कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और इसके साथ ही शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
कमलनाथ ने कहा कि कटनी जिला लोगों को कांग्रेस ने दिया है। जबलपुर के लोगों ने इसका भारी विरोध भी किया था, लेकिन फिर भी इसे जिला बनाया गया। भाजपा की सरकार ने पिछले 18 सालों में जनता को केवल भ्रष्टाचार दिया है। इसके साथ ही कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News