हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आजकल की अनहेल्दी खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से हाई ब्लड प्रेशर (हाई बीपी) एक आम समस्या बन गई है। हाई बीपी ना सिर्फ दिल की बीमारियों और किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है, बल्कि यह आंखों की सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है। इसलिए, समय रहते इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

खानपान में सुधार और लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खों से आप हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार उपाय:

आंवले का सेवन
एक चम्मच आंवले का रस और उतना ही शहद मिलाकर सुबह और शाम पिएं।

यह हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है और बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को सामान्य करता है।

काली मिर्च
एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर 2-2 घंटे के अंतराल पर पिएं।

यह भी हाई बीपी के इलाज में मददगार है।

तुलसी और नीम
4-5 तुलसी के पत्ते और 1-2 नीम की पत्तियों को पीसकर एक गिलास पानी में मिला लें।

इसे सुबह खाली पेट पिएं, इससे हाई बीपी के लक्षणों में राहत मिलती है।

नींबू
एक बड़े गिलास पानी में आधे नींबू का रस निचोड़कर डालें और 3-3 घंटे के भीतर इसे पिएं।

यह भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

लहसुन का सेवन
लहसुन का सेवन भी हाई बीपी के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार है।

नियमित रूप से लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

सेहतमंद थायराइड के लिए ये फल हैं रामबाण, अभी से खाना शुरू करें