भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 180 दर्ज की गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या 5,33,294 दर्ज की गयी है। देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,01,397) है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,923 हो गयी है तथा स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News