अलवर (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र तेहडपुर गांव में अवैध खनन के पत्थरों से भरी दो टैक्टर ट्रॉली को छुड़ा ले जाने और पुलिस जाप्ते के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आज पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गत जुलाई में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पत्थरों से भरे हुए पकड़कर थाने ले जाया जा रहा था उसी दौरान करीब ग्यारह लोगों ने पत्थर से भरी दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ा लिया और पुलिस जाब्ते के साथ मारपीट कर फरार हो गए।
इस पर पुलिस ने राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पूर्व में इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर से भरी हुई जप्त की उसके बाद अन्य आरोपी फरार थे। फरार पांच आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। इन्हें मिलाकर अभी तक पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: कोविड के समय बेहतरीन कार्य के लिए जिन्दल स्टील को फिक्की सीएसआर अवार्ड
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News