सीएसएसए फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘रघुनाथ’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म रघुनाथ में गौरव झा और ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।यह फिल्म दिसंबर महीने में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्माता अभिषेक मिश्रा, ज्ञानेश मिश्रा, चरित किशोर हैं और निर्देशक दीपक सिंह हैं।
दीपक सिंह ने बताया कि फिल्म ‘रघुनाथ’ के ट्रेलर को यूए सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड से मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब यूएफओ भोजपुरी फिल्म ‘रघुनाथ’ में सिनेमा पार्टनर के रूप में जुड़ गया है। भव्य पैमाने पर बनाई गई भोजपुरी फ़िल्म ‘रघुनाथ’ की कहानी एक सत्य घटना पर आधारित है, जिसकी कहानी काफी इमोशनल है, जो समाज के युवाओं को मोटिवेट करने का काम करेगी और दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि ‘हम सिनेमाघरों के लिए फिल्में बनाना चाहते हैं, पर आजकल के समय में भोजपुरी फिल्में टीवी और यूट्यूब के लिये बनाई जा रही है, जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री सिमट कर रह गयी हैं। जब तक फिल्मों को सिनेमाघरों तक नहीं पहुचाया जाएगा, तब तक भोजपुरी इंडस्ट्री का विकास संभव नही है।
फिल्म रघुनाथ के लेखक उर्मय सिंह राठौर हैं। संगीतकार संतोष पुरी हैं।इस फिल्म के मुख्य कलाकार गौरव झा, ऋतु सिंह, संजय पांडेय, संजय वर्मा, श्रद्धा नवल, रुद्र तिवारी, बबलू खान, अमलेश जायसवाल, आकाश पांडेय, राखी जायसवाल आदि हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News