न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में 25 वर्षीय कीवी बल्लेबाज फिन एलेन का बल्ला फिर गरजा। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड पहले से ही विस्फोटक रहा है, और इस बार भी उन्होंने वही किया।
फिन एलेन की धुआंधार बल्लेबाजी, 16 गेंदों में 38 रन
दूसरे T20 में फिन एलेन ने सिर्फ 16 गेंदों में 38 रन ठोक दिए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे, जबकि सिर्फ 1 चौका लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 237 से भी ज्यादा रहा, जिससे पाकिस्तान के गेंदबाजों के होश उड़ गए।
पिछले साल भी इसी मैदान पर पाकिस्तान पर बरपा था एलेन का कहर
ये पहली बार नहीं था जब फिन एलेन ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर तबाही मचाई। 17 जनवरी 2024 को खेले गए T20 मुकाबले में उन्होंने 62 गेंदों में 137 रन बनाए थे, जिसमें 16 छक्के उड़ाए थे। उस मैच में उन्होंने महज 5 चौके मारे थे, यानी उनकी पारी पूरी तरह छक्कों से सजी थी।
डुनेडिन में कुल 31 छक्कों में से 21 सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ!
डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर फिन एलेन का छक्कों से खास नाता है। इस मैदान पर खेले गए अपने T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने अब तक 125 गेंदों में 31 छक्के जड़े हैं। इनमें से 21 छक्के तो सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों में 78 गेंदों पर आए हैं। ये आंकड़े साबित करते हैं कि इस मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ फिन एलेन का बल्ला सबसे ज्यादा आग उगलता है।
न्यूजीलैंड ने 2-0 की बढ़त ली
बारिश के कारण दूसरा T20 मुकाबला 15-15 ओवर का खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 136 रनों का लक्ष्य फिन एलेन और टिम सिफर्ट की तेज शुरुआत की बदौलत 13.1 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़ें:
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द को न करें नजरअंदाज, ये हो सकता है गंभीर संकेत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News