ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के टीजर ने पहले ही किक देने वाली एक्शन से भरपूर दुनिया की एक झलक दिखा दी है और दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया है. सीजन के बेस्ट पार्टी एंथम, शेर खुल गए के साथ फिल्म के म्यूजिकल सफर की शुरुआत हो गई थी और अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना इश्क जैसा कुछ रिलीज कर दिया है.
फाइटर के दूसरे गाने इश्क जैसा कुछ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शको का दिल जीत लिया है. दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. यह गाना अपने शानदार रोमांटिक ट्रैक, ऋतिक और दीपिका की जबरदस्त जोड़ी, खूबसूरत नजारे और गहराई से जुडऩे वाले म्यूजिक के साथ दर्शकों के दिलों को दीवाना करता है.विशाल-शेखर, शिल्पा राव और मेलो डी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, जो कुमार, मेलो डी और विशाल ददलानी ने तैयार किए गए लीरिक्स को कॉम्प्लीमेंट करता है. इस गाने को विशाल और शेखर ने कंपोज किया हैं.
वहीं बॉस्को-सीजऱ की कोरियोग्राफ के साथ यह गाना एक रोमांटिक हिट होने वाला है.सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन और वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फि्लक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म फाइटर एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है. यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स और देशभक्ति की भावना को पेश करती है. फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड किरदार अदा करते नजर आएंगे. फाइटर 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News