आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के प्रमोशन में बिजी हैं. वहीं इस अपकमिंग शो की स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर के साथ शॉकिंग घटना हो गई. दरअसल एक महिला फैन ने एक्टर के साथ तस्वीर लेने के बहाने उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश की.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला फैन सेल्फी लेने के लिए एक्टर के पास जाती हुई नजर आती हैं. तस्वीर लेने के बाद फैन जबरदस्ती आदित्य के गाल पर किस करने की कोशिश करती दिखती है. हालांकि आदित्य ग्रेसफुली सिचुएशन को संभालते हुए फैंस से खुद को दूर कर लेते हैं बावजूद इसके फैन फिर एक्टर को किस करने की कोशिश करती है और जाते-जाते उनके हाथ को चूम ही लेती है. वहीं आदित्य अपनी परेशानी को मुस्कान के पीछे छिपाते नजर आते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब महिला फैन को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.
आदित्य के साथ हुई इस घटना के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ ये क्या बदतमीजी है पुरुषों के साथ ऐसी घटना बढ़ती जा रही हैं महिलाओं का जुल्म दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है.” वहीं एक और ने लिखा, “ “हे भगवान्! इस तरह का उत्पीड़न ठीक नहीं है! लोगों को क्या दिक्कत है? यहां तक कि मैं भी उसे पसंद करती हूं, लेकिन मैं जबरदस्ती उसे चूमने की कोशिश नहीं करूंगी, यह पूरी तरह उत्पीड़न है!” एक तीसरे यूजर ने लिखा, “अगर कोई पुरुष ऐसा ही करता, तो पोस्ट अलग होती.”
ऐसा लग रहा है कि आदित्य अपनी अपकमिंग सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग से लौट रहे थे. ये सीरीज एक ब्रिटिश वेब शो का हिंदी एडेप्टेशन है. ‘द नाइट मैनेजर’ में अनिल कपूर और शोभिता धुलिपाला भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. सीरीज शुक्रवार को रिलीज होने वाली है.
यह भी पढे –
कपूर पूजा के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कामों में भी बहुत उपयोगी है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News