इस साल सिनेमाघरों में कुछ बेहतरीन वुमन ओरिएंटेड फिल्में रिलीज हुईं. ऐसी ही एक शानदार महिला प्रधान फिल्म धक धकÓ भी थी. इस फिल्म में रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा, संजना सांघी और फातिमा सना शेख ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में ये चारों दिलेर महिलाएं दिल्ली से खारदुंग ला तक बाइक राइडिंग करती हैं. अगर आप सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं, तो अब आपके लिए गुड न्यूज है.
दरअसल धक धकÓ अब ओटीटी पर घर बैठे एंजॉय की जा सकती है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है.धक धकÓ सिनेमाघरों में 13 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हुई थी. वहीं थिएट्रिकल रिलीज के अब दो महीने बाद फिल्म को ओटीटी रिलीज मिल गई है. चार महिला की कहानी पर बेस्ड . फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है. बता दें कि डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करके इसकी ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की है. पोस्ट में लिखा गया है, थ्रिल के लाइसेंस के साथ, 4 महिलाएं अनजान वेंचर के लिए डेयर करती हैं.
फिल्म धक धकÓ में अलग-अलग फील्ड की चार महिलाओं की कहना दिखा गई है. ये सभी इमोशन, थ्रिल और डिस्कवरी से भरी एक एक्स्ट्राऑडिनरी जर्नी पर साथ चलने के लिए हाथ मिलाती है. ये सभी दिल्ली से खारदुंग ला तक बाइक राइडिंग करने का फैसला लेती है. ये फिल्म इमोशनस करती है तो महिलाओं में जोश भी भरती है साथ ही ये फुल एंटरटेनमेंट की भी गारंटी देती है.धक धकÓ को वायकॉम18 स्टूडियोज ने तापसी पन्नू और प्रांजल खंडडिय़ा की आउटसाइडर फिल्म्स और बीएलएम पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को तरूण डुडेजा ने डायरेक्ट किया है और इसकी पारिजात जोशी और तरूण डुडेजा ने को-राइटिंग की है.
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News