भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 27 जनवरी 2023 को सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत 57 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी की कीमत 68 हजार रुपए प्रतिकिलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57,062 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 68,350 रुपए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार शाम 24 कैरेट शुद्ध सोना 57,138 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 57,062 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हो गई है।
आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज सुबह 56,834 रुपये पर आ गई है. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 52,269 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 750 शुद्धता वाले सोने के दाम घटकर 42,797 पर आ गए हैं. वहीं, 585 शुद्धता वाला सोना आज सस्ता होकर 33,381 रुपए पर आ गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी की कीमत आज बढ़कर 68,350 रुपये हो गई है।
घर बैठे कैसे चेक करें दाम:
आपको बता दें कि इन कीमतों का पता आप घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आप लेटेस्ट प्राइस चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप पेश किया गया है। ‘बीआईएस केयर ऐप’ से ग्राहक अपने सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News