फाफ डु प्लेसी को 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए नामिबिया की टीम का कप्तान बनाया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि 40 साल के फाफ डु प्लेसी भला अंडर-19 टीम में कैसे खेल सकते हैं? और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी का नामिबिया से क्या नाता? लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह वही फाफ डु प्लेसी नहीं हैं जिन्हें हम जानते हैं!
दरअसल, नामिबिया ने अपनी अंडर-19 टीम का कप्तान फाफ डु प्लेसी नाम के 17 वर्षीय युवा खिलाड़ी को बनाया है, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिनर हैं।
28 मार्च से शुरू होगा क्वालिफायर राउंड
फाफ डु प्लेसी नामिबिया के लिए 3 मुकाबले खेल चुके हैं और अब वो टीम की कप्तानी संभालेंगे। 28 मार्च से शुरू हो रहे डिवीजन 1 क्वालीफायर में नामिबिया की टीम अफ्रीकी ग्रुप में खेलेगी, जहां उसका मुकाबला केन्या, नाइजीरिया, सिएरा लियोन, तंजानिया और युगांडा से होगा।
सभी मुकाबले नाइजीरिया के लागोस शहर में खेले जाएंगे। नामिबिया अपनी शुरुआत 28 मार्च को नाइजीरिया के खिलाफ करेगी। अगर टीम इस क्वालिफायर में जीतती है, तो उसे 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री मिल जाएगी, जो जिम्बाब्वे और नामिबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।
नामिबिया U-19 टीम का स्क्वॉड:
फाफ डु प्लेसी (कप्तान), एड्रियन कोएट्जी, बेन ब्रासेल, डैन ब्रासेल, एरिक लिंटवेल्ट, हेनरी ग्रांट, जांको एंगेलब्रेक्ट, जूनियन तनयंदा, लियम बेसन, लुका मिकेलो, मैक्स हेंगो, रोवन वान वुरेन, तियान वान डर मरवे, वाल्डो स्मिथ।
IPL में भी खेलेंगे ‘असली’ फाफ डु प्लेसी!
जहां युवा फाफ डु प्लेसी नामिबिया की कप्तानी करेंगे, वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डु प्लेसी भी IPL 2025 में खेलते नजर आएंगे। इस सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान होंगे। दिल्ली ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा और टीम का सफर 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: