राजू (धावक मित्र हरीश से)- तुम हर बार दौड़ने की प्रतियोगिता में
प्रथम आते हो, इसका क्या राज है?
हरीश (राजू से)- यार, मैं जब भी दौड़ना शुरू करता हूं तो यह मान
लेता हूं कि मेरी बीवी मेरे पीछे आ रही है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
अजी सुनते हो,राजू तो आजकल झूठ पर झूठ बोलना सीख रहा है। जैसे
सच बोलना तो उसे आता ही नहीं है। पत्नी ने पति से कहा।
‘मां के गुण तो बच्चा पहले सीखता है, पिता के गुण तो उसमें धीरे-धीरे
ही आएंगे।‘ पति ने मुस्कराते हुए जवाब दिया।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
नए मकान मालिक के पास एक शख्स गया और कहने लगा, ‘साहब,
आपकी इमारत की तीसरी मंजिल पर जो औरत रहती है, वह अपने शौहर
से लड़ती रहती है, जिसकी वजह से सारे पड़ोसियों को तकलीफ होती है।
आप मकान मालिक की हैसियत से उस औरत को समझाएं कि वह अपने
शौहर से लड़ाई-झगड़ा न किया करे।‘
मकान मालिक ने पूछा, ‘क्या आप उस औरत के पड़ोसी है?‘
जी नहीं मैं उसका शौहर हूं, उस शख्स ने जवाब दिया।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News