भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर कहा कि सभी अनावश्यक बिजली नहीं जलाने का प्रण करें। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि ऊर्जा का संरक्षण, जीवन का संरक्षण है। ऊर्जा बचाएंगे, तो हवा, पानी व कोयला भी बचेगा।
प्रदेश एवं देश की बड़ी धनराशि बचेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा अमूल्य है। जितनी आवश्यकता हो, केवल उतनी ही बिजली का उपयोग करें। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर हम सभी अनावश्यक बिजली न जलाने का प्रण करें।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शेयर किया फिल्म हड्डी का लुक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News