मनीला (एजेंसी/वार्ता) फिलीपींस के रिज़ाल प्रांत में शनिवार को एक यात्री वाहन के बाढ़ में बह जाने से उसमें सवार एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शिन्हुआ को बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार रात नौ बजे हुई । एक यात्री वाहन 25 लोगों को लेकर एक गांव से शहर की ओर जाते समय रास्ते में नदी पार कर रहा था ।
नागरिक आपदान्यूनीकरण प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख नॉरबेरटो फ्रांसिस्को मेटिएंज़ो ने बताया कि नदी पार करने के दौरान वाहन बीच नदी में फंस गया। इसी बीच नदी में बाढ़ का तेज बहाव आने से वाहन पानी के साथ बह गया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पेरिस में मोरक्को फुटबॉल टीम के प्रशंसकों और पुलिस के बीच झड़प, 40 लोग हिरासत में
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News