प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और कुछ अन्य के खिलाफ धनशोधन के आरोप में चल रही जांच के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था। हालांकि, तीनों आरोपियों की पहचान तत्काल जाहिर नहीं की गई है।
संघीय एजेंसी ने पहले इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) हरिओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ एंड्रयू कुआंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक शामिल हैं और चारों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने इन लोगों के खिलाफ हाल ही में दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था जिसपर अदालत ने संज्ञान लिया है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News