प्रोटीन शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है जो मांसपेशियों, त्वचा, बालों और कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन अक्सर लोग यह सोचकर ज़रूरत से ज़्यादा प्रोटीन का सेवन करने लगते हैं कि इससे वह और अधिक फिट हो जाएंगे या वजन घटा पाएंगे।
हालांकि, हर चीज की एक सीमा होती है, और प्रोटीन भी इसका अपवाद नहीं है। आइए जानते हैं कि एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए और अगर आप तय मात्रा से ज्यादा प्रोटीन खाते हैं तो उससे शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं।
✅ एक दिन में कितना प्रोटीन लें?
पुरुषों को रोज़ाना लगभग 56 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
महिलाओं को लगभग 46 ग्राम प्रोटीन पर्याप्त होता है।
हालांकि, ये मात्रा आपकी उम्र, एक्टिविटी लेवल और मेडिकल कंडीशन पर निर्भर कर सकती है।
❌ जब प्रोटीन ज़रूरत से ज़्यादा हो जाए: ये हैं नुकसान
1. पाचन संबंधी समस्याएं
अत्यधिक प्रोटीन का सेवन आपके पाचनतंत्र पर दबाव डाल सकता है। इससे कब्ज, गैस या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि प्रोटीन पचने में समय लेता है।
2. लगातार थकान महसूस होना
जब आप अपने आहार से कार्बोहाइड्रेट और फैट को हटाकर सिर्फ प्रोटीन पर फोकस करते हैं, तो शरीर को जल्दी ऊर्जा नहीं मिल पाती। नतीजा – आप थके-थके महसूस करते हैं।
3. डायरिया की समस्या
ज्यादा प्रोटीन का सेवन और कम फाइबर वाली डाइट लेने से डायरिया या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, खासकर जब आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हों।
4. वजन बढ़ना
यदि आप ज्यादा प्रोटीन खा रहे हैं लेकिन वर्कआउट या मसल्स ट्रेनिंग नहीं कर रहे, तो यह एक्स्ट्रा प्रोटीन फैट के रूप में शरीर में जमा हो सकता है, जिससे वजन घटने की बजाय बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News