महिलाओं के लिए हर महीने पीरियड्स का समय एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इस दौरान कई महिलाएं पेट में दर्द, उल्टी, और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से गुजरती हैं। कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स आराम से गुजर जाते हैं, वहीं कुछ को इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लो ब्लड प्रेशर का कारण अक्सर कमजोरी, बेहोशी, और चक्कर आना हो सकता है। अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान ऐसी समस्याओं का सामना होता है, तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो इस दौरान राहत दिला सकते हैं।
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण:
कमजोरी महसूस करना
दिल की धड़कनों का तेज़ या धीमा होना
हर समय थका हुआ महसूस करना
नींद आना
उल्टी होना
चक्कर आना
पीरियड्स के दौरान लो ब्लड प्रेशर से कैसे पाएं राहत?
1. खूब पानी पिएं
पानी की कमी से भी ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान 3 से 4 लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और ब्लड प्रेशर सामान्य रहेगा।
2. योग करें
योग से शरीर में खून का फ्लो बेहतर होता है और दिल की धड़कन बढ़ती है, जिससे ब्लड पंप करना आसान होता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई सही तरीके से होती है और आप एक्टिव रहते हैं।
3. अच्छी डाइट लें
अगर आप लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो एक हेल्दी डाइट जरूर अपनाएं। प्रोटीन, विटामिन, और फैट से भरपूर डाइट आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसके अलावा, आयरन और कैल्शियम भी ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।
4. टेंशन न लें
स्ट्रेस और टेंशन लो ब्लड प्रेशर का एक बड़ा कारण हो सकता है। पीरियड्स के दौरान तनाव से बचने की कोशिश करें। स्ट्रेस फ्री रहना ना केवल ब्लीडिंग को बेहतर बनाए रखता है, बल्कि इससे पेट में दर्द भी कम होता है।
इन सरल टिप्स को अपनाकर आप पीरियड्स के दौरान लो ब्लड प्रेशर से राहत पा सकती हैं। अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें:
गर्मियों में ताजगी के लिए खीरे और चुकंदर से बनाएं यह डिटॉक्स पानी