एक्सपर्ट्स के मुताबिक खराब गट हेल्थ आपकी पूरी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। कई लोगों को बार-बार पेट में गैस बनती है, जिससे पेट दर्द की समस्या भी हो जाती है। अगर आप भी पेट की गैस से छुटकारा चाहते हैं तो कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाएं। इन्हें करने से आपको जल्द ही फायदा नजर आएगा।
हींग से पाएं तुरंत आराम
गैस की समस्या में हींग बेहद असरदार साबित होता है। हींग का सेवन पेट में गैस के कारण होने वाले दर्द को तुरंत कम करता है। हींग आपके पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है और पेट की कई समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है।
अजवाइन का जादू
अजवाइन में मौजूद तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारने में मददगार होते हैं। गैस की समस्या को दूर करने के लिए सदियों से अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अजवाइन में मौजूद थाइमोल आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और गैस की परेशानी को कम करता है।
सौंफ से बढ़ाएं पाचन शक्ति
सौंफ में एंटीस्पास्मोडिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गैस से होने वाले पेट दर्द को कम करते हैं। इसके नियमित सेवन से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट की गैस की समस्या भी दूर रहती है।
गैस से बचाव के लिए करें ये ध्यान
पेट में गैस बनने का मुख्य कारण तला-भुना, मसालेदार और बाहर का खाना होता है। इसलिए गैस की समस्या से बचने के लिए घर का बना हुआ खाना ही खाएं और तैलीय व मसालेदार चीजों से बचें।
यह भी पढ़ें:
हेल्दी वेट लॉस का राज़: ओट्स से घटाएं वजन, वो भी बिना भूखे रहे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News