पानी का हमारे शरीर में बहुत महत्व है। मानव के शरीर में 60 प्रतिशत पानी की मात्रा है. डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को दिन में 7 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं. यह सलाह बताती है कि पानी हयूमन बॉडी के लिए कितना अनमोल है. सर्दियों में चूंकि पानी पसीने या अन्य माध्यम से नहीं निकलता है. इसलिए लोग कम पानी पीते हैं.
वहीं, गर्मियों में दिन में बॉडी से पसीने के माध्यम से खूब पानी निकलता है. इसके अलावा यूरिन जाने से भी पानी बाहर आता है. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोगों को गर्मियों में पानी कम नहीं पीना चाहिए. इससे शरीर में कई तरह की दिक्कतेें देखने को मिलती हैं. जानने की कोशिश करते हैं कि बॉडी में पानी की कमी से क्या परेशानी हो सकती हैं.
यदि बॉडी में पानी की कमी बनी हुई है तो गंभीर सिरदर्द हो सकता है. ये माइग्रेन भी बन सकता है. लंबे समय तक डिहाइड्रेट नहीं रहना चाहिए.
बहुत सारे लोगों का गर्मियों में यूरिन डार्क हो जाता है. यह इस बात का इंडीकेशन है कि बॉडी में पानी की कमी हो गई है. यूरिन गहरे पीले रंग का देखने को मिलता है. इस दौरान पानी अधिक पीना चाहिए.
पानी कम पी रहे हैं तो इससे थकान रह सकती है. बॉडी के डिहाइड्रेट होने पर थका हुआ महसूस होता है. इस दौरान पानी पीने की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए.
गर्मियों में लोगों में मुंह सूखने की समस्या देखने को मिल सकती है. लार मुंह से बैक्टीरिया खत्म करने का काम करती है. यदि मुंह सूखता है तो इससे खराब बैक्टीरिया मुंह में पनप सकते हैं. नुकसान हो सकता है.
पानी कम पीने का असर बॉडी पर देखने को मिलता है. त्वचा सूखी रहती है. रेशेज भी हो जाते हैं. लोग बचाव के लिए महंगे माइश्चराइजर लगाते हैं. इससे बेहतर है कि पानी अधिक पीना शुरु कर दें.
डिहाइड्रेशन का बड़ा असर पेट पर देखने को मिलता है. इससे पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है. पानी की कमी होने पर आंतें सूख सकती हैं. इससे कब्ज की समस्या हो सकती है. बचाव के लिए पानी की मात्रा बढ़ा दें.
यह भी पढे –
कद्दू के बीजों को फेंकने की कभी ना करें गलती, इसको खाने से मिलेंगे ये फायदे,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News