वजन घटाना चाहते हैं लेकिन बार-बार भूख लगती है या मन चटपटे खाने की ओर चला जाता है? ऐसे में अमरूद के पत्तों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अमरूद का फल तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन इसके पत्तों के फायदे शायद ही आपने आज़माए हों।
दरअसल, अमरूद के पत्ते लो कैलोरी और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ना केवल भूख को कंट्रोल करते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी तेज करते हैं। यही कारण है कि इन पत्तों को वजन घटाने के लिए कारगर माना जाता है।
✅ वजन कम करने के लिए ऐसे करें अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल
अगर आप सीधे पत्ते खाना नहीं चाहते तो इनसे बनी चाय एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
👉 अमरूद की चाय बनाने का तरीका
सबसे पहले 5-6 ताज़ा अमरूद के पत्ते लें और अच्छे से धो लें।
एक कप पानी को बर्तन में उबालने रखें और उसमें पत्ते डाल दें।
10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
जब पानी आधा रह जाए तो छान लें और चाय की तरह गर्मागर्म पी लें।
बेहतर परिणाम के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
💡 अमरूद के पत्तों के अनोखे फायदे
वजन कम करें: भूख को नियंत्रित कर वजन घटाने में मदद करते हैं।
डायजेशन बेहतर बनाएं: पाचन क्रिया को सुधारते हैं और गैस या अपच की समस्या में राहत देते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करें: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद।
कोलेस्ट्रॉल घटाएं: ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाकर दिल की सेहत को मजबूत करते हैं।
इंफेक्शन से बचाव: इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं।
खांसी, खुजली और दस्त में राहत: कई तरह की छोटी-मोटी बीमारियों में भी यह बेहद असरदार हैं।
यह भी पढ़ें:
मोहिंदर कुमार की कहानी: एक खिलाड़ी, जिसकी हिम्मत आज भी कायम है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News