कहते हैं वजन बढ़ाना आसान है, लेकिन उसे घटाना किसी जंग से कम नहीं। अगर आपने भी डाइट और एक्सरसाइज़ करके हार मान ली है, तो अब वक्त है एक बेहद आसान और असरदार घरेलू उपाय को आजमाने का — जीरा वॉटर।
जी हां, किचन में मौजूद ये सामान्य-सी चीज़ आपकी वेट लॉस जर्नी को कर सकती है सुपरफास्ट। साथ ही ये सेहत के और भी कई फायदों का खज़ाना है।
🥣 जीरा वॉटर कैसे बनाएं?
सामग्री:
1 गिलास पानी
2 चम्मच साबुत जीरा
विधि:
रात में एक गिलास पानी में 2 चम्मच जीरा भिगोकर रख दें।
सुबह उठकर इस पानी को हल्का गर्म करें।
छानकर खाली पेट पिएं।
इस नैचुरल ड्रिंक को रोजाना पीने से कुछ ही हफ्तों में शरीर में पॉजिटिव बदलाव दिखने लगेंगे।
🔥 क्या है इसके फायदे?
1. बर्न करे एक्स्ट्रा फैट
जीरे में मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और शरीर में जमा चर्बी को तेजी से पिघलाते हैं।
2. पाचन में सुधार
यह पानी आपकी गट हेल्थ को सुधारता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
3. इम्यूनिटी बढ़ाए
जीरा वॉटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
4. स्किन हेल्थ में सुधार
यह डिटॉक्स ड्रिंक शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है जिससे त्वचा में निखार आता है और पिंपल्स जैसी समस्याएं कम होती हैं।
यह भी पढ़ें:
5 विकेट लेकर भी मिला धोखा! हसन अली से छिना POTM अवॉर्ड
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News