मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जयंती पर नमन किया है।
डॉ यादव ने एक्स पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है ‘वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आपके शौर्य और बलिदान की गाथा भारतवासियों में सदैव देश भक्ति का संचार करती रहेगी’।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News