प्रोटीन से भरपूर अंडा लंबे समय से भारतीय आहार का अहम हिस्सा रहा है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। लेकिन हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय शोध रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि रोजाना अंडा खाने से कुछ मामलों में कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि इस पर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है और यह पूरी तरह व्यक्ति की जीवनशैली, मात्रा और शरीर की आवश्यकताओं पर निर्भर करता है।
क्या कहती है रिपोर्ट?
यह रिपोर्ट अमेरिका स्थित National Cancer Institute और Mayo Clinic जैसी संस्थाओं द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसमें हजारों लोगों के खानपान और स्वास्थ्य डेटा का विश्लेषण किया गया। शोध के अनुसार, जिन लोगों ने लंबे समय तक रोजाना दो या उससे अधिक अंडे खाए, उनमें कोलोरेक्टल कैंसर (आंत का कैंसर) और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा थोड़ा अधिक देखा गया।
इस रिपोर्ट में अंडे में मौजूद कोलीन (Choline) नामक एक तत्व को कैंसर से संभावित रूप से जोड़कर देखा गया है। कोलीन एक आवश्यक पोषक तत्व है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कुछ मामलों में जोखिम पैदा कर सकता है।
विशेषज्ञों की राय
हालांकि रिपोर्ट ने चिंताएं जरूर उठाई हैं, लेकिन पोषण विशेषज्ञ और डाइटिशियन इसे एकतरफा निष्कर्ष नहीं मानते।
वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ, का कहना है,
“अंडा एक संपूर्ण आहार है जिसमें प्रोटीन, विटामिन D, बी12, आयरन और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। यदि किसी व्यक्ति की जीवनशैली संतुलित है और वह एक या दो अंडे प्रति दिन खाता है, तो कैंसर जैसी बीमारी का सीधा संबंध नहीं देखा गया है।”
वे यह भी बताती हैं कि कैंसर की संभावना केवल अंडा खाने से नहीं बल्कि अनुवांशिक कारण, धूम्रपान, शराब, प्रोसेस्ड फूड्स का अत्यधिक सेवन और शारीरिक निष्क्रियता जैसे कई अन्य कारकों पर निर्भर करती है।
कितना अंडा खाना है सुरक्षित?
विशेषज्ञों के अनुसार,
सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को प्रति दिन 1-2 अंडे खाना सुरक्षित माना जाता है।
हृदय रोग या हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों को सिर्फ अंडे का सफेद भाग (egg white) खाना चाहिए।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी अंडा पोषण का अच्छा स्रोत है, लेकिन मात्रा सीमित रखें।
क्या ध्यान रखें?
अंडा हमेशा अच्छे से पकाकर खाएं।
सड़े-गले या बार-बार फ्रिज में रखे अंडों का सेवन न करें।
संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज जरूरी है।
यह भी पढ़ें:
महिलाओं के बाल झड़ना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, जानें क्या करें
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News