केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसे पसंद करते हैं। यह स्वाद में तो लाजवाब है ही, साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। लेकिन जब बात वजन की आती है तो लोगों के मन में सवाल उठता है — क्या केला मोटापा बढ़ाता है या वजन घटाने में मदद करता है? आइए जानते हैं डाइटिशियन और साइंस क्या कहते हैं।
केला खाने से मिलते हैं ये पोषक तत्व
एक मध्यम आकार के केले में लगभग:
कैलोरी: 105
कार्बोहाइड्रेट: 27 ग्राम
फाइबर: 3 ग्राम
प्रोटीन: 1.3 ग्राम
फैट: 0.3 ग्राम
यानि केला लो-फैट, हाई-फाइबर, और हाई-एनर्जी फल है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
क्या केला वजन बढ़ाता है?
डायटिशियन के अनुसार, अगर केला ज़्यादा मात्रा में और गलत समय पर खाया जाए, तो यह वजन बढ़ा सकता है।
केला प्राकृतिक शुगर और कार्ब्स से भरपूर होता है, और अगर इसे खाने के बाद पर्याप्त फिजिकल एक्टिविटी न की जाए तो ये अतिरिक्त कैलोरी फैट में बदल सकती हैं।
उदाहरण के लिए:
यदि आप दिन में 2-3 केले खा रहे हैं और आपका कैलोरी इनटेक पहले से ही अधिक है, तो वजन बढ़ सकता है।
क्या केला वजन कम करने में मदद करता है?
हां, अगर आप केले को सही मात्रा और सही समय पर खाते हैं, तो यह वजन घटाने में भी मदद कर सकता है:
इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
केला मीठा होता है, इसलिए यह मिठाई की क्रेविंग को हेल्दी तरीके से संतुष्ट करता है।
वर्कआउट से पहले केला खाने से एनर्जी मिलती है, जिससे आपकी एक्सरसाइज अधिक असरदार होती है और फैट बर्निंग तेज होती है।
डाइटिशियन की सलाह – कब और कैसे खाएं केला?
दिन में एक केला खाना सुरक्षित और फायदेमंद है।
केला सुबह नाश्ते में या वर्कआउट से पहले खाएं ताकि वह फैट में नहीं, एनर्जी में बदले।
वजन घटाने के लिए केले को दूध, चीनी या पीनट बटर के साथ न खाएं।
अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो केला दूध, मेवे, दही या पीनट बटर के साथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News