कहावत तो आपने सुनी ही होगी – “An apple a day keeps the doctor away”। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना सेब खाना न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है?
सेब में मौजूद पोषक तत्व और प्राकृतिक गुण ऐसे हैं जो शरीर को वेट लॉस के लिए अनुकूल स्थिति में ला देते हैं। आइए जानते हैं सेब खाने से कैसे और क्यों घटता है वजन।
🥗 1. लो-कैलोरी फूड है सेब
सेब कम कैलोरी वाला फल है। मज़ेदार बात यह है कि इसे पचाने में आपकी बॉडी को सेब में मौजूद कैलोरी से भी ज़्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। इसीलिए इसे नेगेटिव कैलोरी फूड कहा जाता है, जो अपने आप में वजन घटाने में मदद करता है।
🌾 2. फाइबर से भरपूर, पेट रहेगा भरा-भरा
सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह आपके पाचन को धीमा करता है, जिससे शरीर कम फैट और कार्ब्स को अवशोषित करता है।
🔹 इससे भूख कम लगती है
🔹 मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है
🔹 पेट लंबे समय तक भरा रहता है
इसका सीधा फायदा – कम कैलोरी इनटेक और तेज़ फैट बर्निंग।
💧 3. पानी से भरपूर – बॉडी को हाइड्रेट भी रखे
सेब में लगभग 85% तक पानी होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है और मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाता है। साथ ही, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम (32-38) होता है, जिससे यह शुगर लेवल को नहीं बढ़ाता – यानी डायबिटिक लोगों के लिए भी सुरक्षित है।
❓ वजन घटाने के लिए रोज़ कितने सेब खाएं?
👉 अगर आप वेट लॉस के मिशन पर हैं तो दिन में 2 सेब खाना काफी है।
यह आपकी बॉडी को ज़रूरी फाइबर, मिनरल्स और हाइड्रेशन देगा – बिना एक्स्ट्रा कैलोरीज़ के।
🕐 सेब खाने का सबसे अच्छा समय कब है?
✔ नाश्ते में या
✔ वर्कआउट से पहले
इस समय सेब खाने से मेटाबोलिज्म एक्टिव होता है और शरीर फैट बर्निंग मोड में आ जाता है।
यह भी पढ़ें:
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव! अब दिखेंगे Ads और देने होंगे पैसे भी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News