नॉर्मल डिलीवरी चाहिए? अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज

गर्भावस्था की शुरुआत से ही महिलाओं के मन में एक सवाल सबसे ज़्यादा घूमता है — क्या मेरी डिलीवरी नॉर्मल होगी? जैसे-जैसे डिलीवरी का समय नजदीक आता है, ये सोच चिंता और डर का रूप ले लेती है।

आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल और कम शारीरिक गतिविधियों के कारण नॉर्मल डिलीवरी का प्रतिशत घटता जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो आज की महिलाएं पहले की तुलना में कम फिज़िकल एक्टिव रहती हैं, जिससे उनका शरीर नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार नहीं हो पाता। ऐसे में C-section (सिज़ेरियन) डिलीवरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

अगर आप चाहती हैं कि आपकी डिलीवरी नॉर्मल हो, तो कुछ एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं — बशर्ते इन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही किया जाए।

नॉर्मल डिलीवरी के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज
1. स्क्वाट (Squats)
यह एक्सरसाइज पेल्विक मसल्स को लचीला बनाती है, जिससे प्रसव के समय शरीर को सहूलियत मिलती है।
कैसे करें: दीवार का सहारा लें, पैरों को थोड़ा फैलाकर खड़ी हों और कूल्हों को पीछे की ओर लेकर नीचे बैठने की कोशिश करें। 2 सेकंड रुकें और फिर उठ जाएं। इसे रोज़ 10 मिनट करें।

2. कीगल (Kegel Exercise)
यह व्यायाम पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और गर्भावस्था में तनाव को कम करने में मदद करता है।
कैसे करें: किसी शांत जगह पर बैठें, आंखें बंद करें और जैसे पेशाब रोकते हैं वैसे मांसपेशियों को संकुचित करें। 3-5 सेकंड तक रोकें और फिर छोड़ दें। इसे 10 बार दोहराएं।

3. बटरफ्लाई पोज़ (Butterfly Pose)
इसे तितली आसन भी कहते हैं। यह पेल्विक मसल्स को मजबूत और लचीला बनाता है।
कैसे करें: फर्श पर बैठ जाएं, दोनों पैरों के तलवों को आपस में जोड़ें, हाथों से पंजों को पकड़ें और पैरों को ऊपर-नीचे हिलाएं। इसे भी रोज़ाना 10 मिनट करें।

4. योग और मेडिटेशन (Yoga & Meditation)
गर्भावस्था के दौरान मानसिक शांति बेहद जरूरी होती है। योग और ध्यान से तनाव कम होता है, पीठ दर्द और बेचैनी में राहत मिलती है, जिससे डिलीवरी के लिए मन और शरीर तैयार होता है।

5. वॉकिंग (Walking)
हर दिन 30 मिनट की वॉक आपके शरीर को एक्टिव और फिट रखने में मदद करती है। तीसरी तिमाही में सुबह-शाम की हल्की वॉक नॉर्मल डिलीवरी में बेहद सहायक होती है।

जरूरी सावधानी:
कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

अगर आपकी प्रेगनेंसी हाई-रिस्क है या किसी खास परेशानी का सामना कर रही हैं, तो एक्सरसाइज पूरी तरह टालना ही सही रहेगा।

व्यायाम करते समय किसी की निगरानी में रहें और खुद को ओवरएक्सर्ट न करें।

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी ले रही हैं बर्थ कंट्रोल पिल्स? जानिए इससे जुड़ी गंभीर चेतावनी