गर्मियों में खीरा-ककड़ी और पानी वाले फल खाने की सलाह हमेशा दी जाती है। क्योंकि इस मौसम में हल्का और ठंडा खाने का मन करता है। सलाद में सबसे पसंदीदा होता है ठंडा-ठंडा खीरा, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरा खाते वक्त अक्सर हम एक छोटी सी गलती कर देते हैं, जिससे खीरे के फायदे कम हो जाते हैं?
डाइटिशियन के मुताबिक, ज्यादातर लोग खीरे को छीलकर खाते हैं, जबकि अगर आप इसे बिना छीले खाएं तो आपको इससे कहीं ज्यादा फायदा मिलेगा। खीरे के छिलके में विटामिन A (बीटा कैरोटीन) और विटामिन K पाए जाते हैं, जो न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि बालों और त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं।
बिना छीले खीरा खाने के फायदे
पाचन के लिए बेहतर:
खीरे के छिलके में मौजूद अघुलनशील फाइबर कब्ज को दूर करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। इससे पेट साफ रहता है और बोवेल मूवमेंट सही होता है।
वजन घटाने में मददगार:
खीरे का छिलका फाइबर से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इससे खाने की इच्छा कम होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
एजिंग को दूर भगाए:
खीरे के छिलके में एस्कॉर्बिक एसिड होता है जो स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा करता है।
विटामिन A और K का खजाना:
खीरे के छिलके में विटामिन A होता है जो आंखों को स्वस्थ बनाता है। वहीं, विटामिन K खून के थक्के जमाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News