जौनपुर (एजेंसी/वार्ता): जौनपुर से प्रकाशित होने वाले तीन समाचार पत्रो जौनपुर डेली टाइम्स, जौनपुर केसरी, और विजय टाइम्स के आठवें स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जफराबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक जगदीश नरायन राय ने कहा कि समाज को पत्रकारिता के भरोसे की सख्त जरूरत है। इसलिए पत्रकार समाज को अपने कर्तव्य से नहीं भटकना चाहिए।
राय ने कहा समय कि मांग है कि पत्रकार जमीनी हकीकत से जुड़कर मजबूती के साथ अपने कर्तव्य का पालन करे। उन्होंने कहा कि संयमित भाषा का प्रयोग करते हुए देश और समाज का मार्ग दर्शन पत्रकार को करने की जरूरत है अन्यथा कार्यपालिका, विधायिका दोनो निरंकुश हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि पत्रकार को आगे और भी संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन भविष्य में फिर एक बार प्रिन्ट मीडिया का जमाना आयेगा ऐसा हमारा मानना है। उन्होंने बड़ी ही बेबाकी के साथ कहा कि कही न कही मीडिया की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। लेकिन मीडिया को अपने कर्तव्य मार्ग से नहीं भटकना चाहिए।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News