ट्रंप और स्टार्मर के बीच पवन ऊर्जा को लेकर असहमति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच हुई संयुक्त चर्चा के दौरान पवन ऊर्जा को लेकर असहमति देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप ने पवन ऊर्जा को सबसे महंगा करार दिया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने इसका विज्ञान और आर्थिक दृष्टिकोण से बचाव किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह सबसे महंगी है और यह खेतों, मैदानों और जलमार्गों की सुंदरता नष्ट कर देती है। हमने अमेरिका में इसे प्रतिबंधित किया है क्योंकि यह पक्षियों को भी मार देती है।

ट्रंप के बयान पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि पवन ऊर्जा न केवल सस्ती होती जा रही है, बल्कि यह ब्रिटेन की ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय लक्ष्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पवन ऊर्जा हमारी भावी पीढ़ियों के लिए जरूरी है।

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन में हजारों नौकरियां पवन ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़ी हैं और यह देश की अर्थव्यवस्था और जलवायु लक्ष्य, दोनों को पूरा करने में सहायक है।

– एजेंसी