लीमा (एजेंसी/वार्ता): पेरू में जबरदस्त राजनीतिक उठापटक के बीच राष्ट्रपति पेड्रो कास्टिलो पर लगातार नैतिकता के प्रति अक्षमता दिखाने का आरोप लगाते हुए लाये गये महाभियोग चलाकर डीना बोलुआर्टे को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी गयी।
सुश्री बोलुआर्टे ने 26 जुलाई 2026 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में ईश्वर, गृहराज्य और सभी पेरूवियाई नागरिकों को साक्षी मान देश के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति बने रहने की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह के दौरान सुश्री बोलुआर्टे ने कांग्रेस द्वारा बुलाये गये सत्र में पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया जिसमें 101 मत इस प्रस्ताव के पक्ष में जबकि छह विपक्ष में पडे साथ ही 10 सदस्य अनुपस्थित रहे।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: अमेरिका में टिकटॉक के खिलाफ मामला दर्ज, भेड़ की खाल में छिपे भेडिये की मिली संज्ञा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News