बिग बॉस सीजन 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे शालीन भनोट के पास आज करियर से जुड़े नए-नए मौके आ रहे हैं. वहीं शालीन की एक्स वाइफ दलजीत कौर भी अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. जी हां, दलजीत कौर फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. 18 मार्च को एक्ट्रेस दलजीत कौर निखिल पटेल से ब्याह रचाएंगी. ऐसे में उन्होंने अपनी शादी की तैयारियों से जुड़ी कई बातें भी शेयर कीं, जिससे उनकी एक्साइटमेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है.
इससे पहले साल 2009 में दलजीत कौर ने शालीन भनोट के साथ शादी की थी. लेकिन दोनों की शादी ज्यादा लंबा सरवाइव नहीं कर पाई. 4 साल में ही दोनों की शादी टूट गई. ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था. हालांकि दोनों का एक बेटा भी है. शालीन भनौट से शादी के बाद दलजीत ने अपने करियर पर विराम दिया था. हालांकि जब वे शालीन से अलग हुई थीं उसके बाद उन्हें फाइनेंशियली काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. कई इंटरव्यूज में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था.
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में दलजीत बताया कि ‘मेरी तो सच में बिदाई है, लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहती हूं कि मैं न अपने करियर को ब्रेक दूंगी न ही क्विट करूंगी. हां, मेरी बिदाई जरूर है मेरे घर से. मैं अपना सारा सामान बंध रही हूं.कई सालों से मैं इस घर में रह रही थी.मैं नर्वस हूं, पर मैं झूठ भी नहीं बोलूंगी मैं बहुत एक्साइटेड भी हूं.ये मेरी नई शुरुआत है.’
यह भी पढे –
अगर आप को भी आंखों की रोशनी जाने का डर सता रहा है तो अपनाये ये टिप्स
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News