शाहरुख खान और अंबानी परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो में शाहरुख खान सेल्फी लेते दिखाई दिए. वहीं, तस्वीर में म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान भी नजर आए. दावा किया जा रहा है कि अंबानी परिवार ने शाहरुख खान के साथ पठान फिल्म देखी.
सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार और एआर रहमान के साथ सेल्फी लेते शाहरुख की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि लोग भले ही पठान फिल्म का बायकॉट कर रहे हैं, लेकिन अंबानी परिवार शाहरुख खान के साथ पठान देख रहा है
इस तस्वीर की हकीकत जानने के लिए हमने इंटरनेट पर फोटो को रिवर्स सर्च किया. इसमें सामने आया कि यह तस्वीर 2015 की है. उस दौरान रिलायंस जियो की 4जी सर्विस लॉन्च की गई थी. यह इवेंट नवी मुंबई में आयोजित किया गया था, जिसमें शाहरुख खान और एआर रहमान ने भी शिरकत की थी.
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर 28 दिसंबर 2015 के दिन अखबारों में प्रकाशित हुई थी. वहीं, न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया यानी पीटीआई ने भी जारी की थी.
अंबानी परिवार, एएआर रहमान और शाहरुख खान कीवर्ड्स गूगल सर्च करने पर हमें 2015 की तस्वीर मिली. इससे यह साबित हुआ कि अंबानी परिवार ने शाहरुख खान के साथ पठान फिल्म नहीं देखी.
यह भी पढे –
जानिए,त्वचा पर क्यों होने लगते हैं सफेद दाग? यहां जानें कारण और लक्षण
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News