कुंदरू को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. खासतौर से डायबिटीज के मरीजों को कुंदरू जरूर खाना चाहिए. कुंदरू का वैज्ञानिक नाम कोकिनिया कॉर्डिफोलिया है. सफेद रंग के फूलों से ये सब्जी बनती है. कुंदरू बेल पर लगने वाला कचरी और परवल जैसा दिखता है. कुंदरू की सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है. इसे हार्ट और डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. अगर आप मधुमेह के मरीज हैं तो आपको डाइट में कुंदरू जरूर शामिल करना चाहिए. जानते हैं कुंदरू के फायदे.
कुंदरू में ऐसे कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. कुंदरू में विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण मौजूद हैं, जिससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.
कुंदरू के फायदे
डायबिटीज के मरीज को बड़ा सोच समझकर खाना पड़ता है. खान-पान में गड़बड़ी से तुरंत ब्लड शुगर बढ़ने लगता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज को खाने में कुंदरू जरूर शामिल करना चाहिए. कुंदरू में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है, जिससे बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
कुंदरू फाइबर से भरपूर सब्जी है. इसे खाने से आसानी से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. कुंदरू खाने से बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है. इसमें फाइबर होता है जो वेट लॉस में मदद करता है. आप डाइटिंग पर हैं तो कुंदरू को अपने भोजन का हिस्सा बना सकते हैं.
कुंदरू में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत बनाती है. कुंदरू का सेवन करने से शरीर को विटामिन सी मिलता है. कुंदरू इम्यूनिटी को मजबूत और शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार है.
कुंदरू में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद हैं जो आपकी हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है. कुंदरू में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरे होते हैं. ये आपके दिल को स्वस्थ और उसे एक्टिव रखने में मदद करते हैं. हार्ट की प्रॉब्लम को बढ़ाने वाले फ्री-रेडिकल्स को भी कुंदरू कम करता है.
कुंदरू में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो आपको इंफेक्शन से बचाते हैं. इसके अलावा कुंदरू में आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं.
यह भी पढे –
कपूर पूजा के लिए नहीं बल्कि अन्य कामों में भी बहुत उपयोगी है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News