टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे हैं। दूसरे टी-20 में उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में उनका बल्ला सिर्फ 2 रन पर ही थम गया। खासकर राजकोट टी-20 में उन्हें नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, जो कि उनके अनुसार उनकी सही बैटिंग पोजीशन नहीं थी। इस पर अब टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेश्काटे ने अपनी बात रखी और समझाया कि क्यों जुरेल को इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करनी पड़ी।
क्यों भेजा गया ध्रुव जुरेल को नंबर 8 पर?
टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डेश्काटे ने बताया, “आप तर्क दे सकते हैं कि हम नहीं चाहते कि ध्रुव जुरेल नंबर 8 पर बल्लेबाजी करें, लेकिन अगर आप गौतम गंभीर की किसी भी टीम के ब्लूप्रिंट को देखें, तो यह साफ समझ में आता है कि उन्हें स्टेब्लिश करना पसंद है।” उनका कहना है कि यह टीम की रणनीति का हिस्सा था, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जुरेल के लिए यह पोजीशन सबसे उपयुक्त थी।
ध्रुव जुरेल और धोनी का फिनिशर रोल
ध्रुव जुरेल को महेंद्र सिंह धोनी के जैसे फिनिशर की भूमिका में टीम इंडिया में स्थान दिया जा रहा है, लेकिन जुरेल अभी तक इस भूमिका में प्रभावी साबित नहीं हो पाए हैं। हालांकि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के दौरान जुरेल ने फिनिशर के रूप में खुद को साबित किया था, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वह अभी तक इस दबाव में सफल नहीं हो पाए हैं। कोच रेयान का मानना है कि यह जुरेल के लिए अभी समय की बात है और जल्दबाजी में कुछ कहना सही नहीं होगा।
चौथे टी-20 से बाहर हो सकते हैं ध्रुव जुरेल
इसके अलावा, रेयान टेन डेश्काटे ने यह भी बताया कि रिंकू सिंह अपनी चोट से उबर चुके हैं और वो चौथे टी-20 में टीम में वापसी करेंगे। पहले टी-20 के बाद रिंकू को पीठ में ऐंठन का सामना करना पड़ा था, जिससे वह दो मैचों से बाहर हो गए थे। अब रिंकू की वापसी के बाद, यह तय माना जा रहा है कि ध्रुव जुरेल या फिर वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को बाहर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
भारतीय टीम का स्क्वॉड जारी: बुमराह की जगह मिलेगा यह युवा तेज गेंदबाज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News