उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई आतंकवादी हमले 26.11 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।
श्री धनखड़ ने रविवार को एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि देशवासियों को सुरक्षित करने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले साहसी योद्धाओं को नमन है। इन्होंने 26.11 के हमले रोकने के अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
उन्होंने कहा,“इस दिन 26.11 के हमलों में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। हम अपने सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करते हैं।”
उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनकी जीवटता आतंकवाद के विरुद्ध डटने और शांति पूर्ण विश्व बनाने की प्रेरणा देती है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News